देर रात भोपाल जेएन कैंसर अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव, किया रैन बसेरों का निरीक्षण, जाना हाल चाल, दिए निर्देश

MP News

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जब से अपना पद संभाला है उन्हें लगातार अपने काम में जुटे हुए देखा जा रहा है। कड़कड़ाती हुई ठंड में भी उनका एक्शन लगातार जारी है। यह नजारा बीती रात को भी देखने को मिला जब सीएम भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद वो अस्पताल के पास मौजूद रैन बसेरा पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से हाल-चाल जान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया।

अधिकारियों को दिए निर्देश

कैंसर अस्पताल के पास मौजूद रैन बसेरा में बड़ी संख्या में अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन रुकते हैं और इसके अलावा अन्य लोगों के लिए भी यहां पर व्यवस्था की जाती है। ठंड की वजह से किसी को भी परेशानी ना हो और किसी का स्वास्थ्य खराब ना हो इसी बात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री यहां पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सीएम ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर नहीं सोएगा, सभी के लिए रैन बसेरा में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें।

क्या बोले मुख्यमंत्री

देर रात अपने इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग मरीजों से मुलाकात करते नजर आए। उन्होंने यह कहा कि सर्दी बढ़ती जा रही है और सभी को उचित व्यवस्थाएं मिल सके, ये एक जिम्मेदारी है। हिम्मत के जरिए किसी भी बीमारी से निपटा जा सकता है। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी जल्दी स्वस्थ होंगे। लोगों तक सभी सुविधाओं का फायदा पहुंचे इसके लिए पहल जारी है। बता दें कि 2 दिन पहले मुख्यमंत्री को हमीदिया अस्पताल परिसर के रैन बसेरा में भी देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews