करप्शन का व्हाट्सएप ग्रुप: उच्च शिक्षा मंत्री ने विभाग के OSD को किया निलंबित, जांच के दिए आदेश

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के बदले रिश्वत लेने का अनोखा मामला सामने आया है। विभाग के ओएसडी संजय जैन ने इसके लिए बाकायदा एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था जिस पर वह अनुकंपा नियुक्ति के इच्छुक लोगों से डील किया करते थे।ऑडियो वायरल होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने जैन को निलंबित करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

गुरुवार की शाम मध्य प्रदेश के इतिहास में रिश्वत लेने का एक अनूठा प्रकरण सामने आया। दरअसल उच्च शिक्षा विभाग के OSD संजय जैन के दो ऑडियो वायरल हुये जिसमें वह एक अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति से डीलिंग करते हुए सुनाई दे रहे हैं। संजय जैन इस ऑडियो में यह भी बता रहे हैं कि किस तरह से इस पूरे मामले की डीलिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है जिसमें वह व्यक्ति भी जुड़ा है जो उनसे बात कर रहा है। इस व्यक्ति को उसके पिता की मृत्यु के बदले अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी थी और इसके बदले में संजय जैन उससे डेढ़ लाख रुपए की मांग कर रहे थे। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया तो उच्च शिक्षा विभाग के मुख्यालय सतपुड़ा भवन में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव तक पहुंची और उन्होंने तुरंत संजय जैन के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। यादव ने जैन को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए। बताया गया है कि जैन अब तक 30 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति दे चुके हैं और हर अनुकंपा नियुक्ति के बदले अच्छा खासा लेनदेन हुआ है। जाहिर सी बात है कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद करप्शन जीरो टोलरेंस पर नहीं आ रहा है और अब विभागीय अधिकारी भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं जिसमें संजय जैन ने भी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से डीलिंग का एक नया तरीका निकाल लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews