MP News: कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधो के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की सूचना, जानें पूरा मामला

MP News

MP News Hindi: आज सदन में हुई कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा देखा गया। इस दौरान कांग्रेस पक्ष से सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधो ने नारेबाजी करते हुए नियम संबंधी किताब के टुकड़े कर दिए। इस बात से नाराज बीजेपी के 20 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार का हनन से संबंधित लिखित सूचना दी है।

इस सूचना में लिखा गया है कि कांग्रेस के विधायक सज्जन सिंह वर्मा और विजयलक्ष्मी साधो ने आसंदी के सामने नारेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन संबंधित नियम की किताब को फाड़ कर फेंका है। ये पूरी तरह से सदन की अवमानना है।

MP News

आगे ये कहा गया है कि बीजेपी के 20 विधायक दोनों नेताओं के इस कृत्य के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना की सूचना दे रहे हैं। जिस पर ध्यान देते हुए विधानसभा अध्यक्ष को इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

रामेश्वर शर्मा, सुदेश राय, राजेंद्र पांडे, देवेंद्र वर्मा, जालम सिंह पटेल, राहुल सिंह पटेल, मनोज चौधरी, अशोक शर्मा, करण सिंह वर्मा समेत अन्य विधायकों ने सिग्नेचर के साथ ये सूचना विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews