MP News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या एवं लूट के अपराधी को एनकाउंटर में पकड़ा

MP News: हत्या एवं लूट के प्रयास के अपराध में फरार अपराधी आकाश जादौन को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। दरअसल यह पुलिस के लिए बड़ी एक बड़ी सफलता है।
MP News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या एवं लूट के अपराधी को एनकाउंटर में पकड़ा

MP News: थाना माधोगंज क्षेत्र में 29 जुलाई को घटित हत्या एवं लूट के प्रयास के अपराध में फरार अपराधी आकाश जादौन को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। दरअसल आकाश जादौन, जो कि सबलगढ़ मुरैना का निवासी है, आकाश को पुलिस ने शीतला माता के पास से गिरफ्तार किया।

हत्या का मामला

दरअसल 29 जुलाई की रात को थाना माधोगंज क्षेत्र में अनिता गुप्ता नामक 55 वर्षीय महिला की हत्या और लूट के प्रयास का मामला सामने आया। इस घटना के बाद से ही आकाश जादौन फरार था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गईं।

जानकारी के अनुसार 1 अगस्त की रात लगभग 11:50 बजे, पुलिस को सूचना मिली कि आकाश जादौन शीतला माता के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वहां पहुंचकर आकाश जादौन को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”993860489″]

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने दी जानकारी

दरअसल ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह यादव के अनुसार पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और थाना प्रभारी ने सूचना के आधार पर आरोपी की प्रतीक्षा की। आरोपी का पीछा करने पर उसने अपनी मोटरसाइकिल को रेलवे ट्रैक के किनारे डाल दिया और पुलिस पार्टी पर हमला किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे आकाश जादौन घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए जीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी पहचान आकाश जादौन के रूप में की गई।

बता दें कि आकाश जादौन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर द्वारा 20,000 रुपये की राशि का नकद इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की तत्परता और जन सहयोग के कारण आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।

पुलिस ने इस मामले में सोहम सिंह जौदान, पुत्र भेरों सिंह जौदान, निवासी ग्राम राजा का तोर, सबलगढ़, मुरैना को भी गिरफ्तार किया है। सोहम सिंह की उम्र 22 वर्ष है और उसे 1 अगस्त को रात 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी पर सीआर संख्या 301/24 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनमें धारा 103(1), 309(6), 3(5) और बीएनएस शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews