MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 9 मीटर वाचकों की सेवाएं समाप्त, 76 का वेतन काटा, 162 को चेतावनी जारी

कंपनी कार्यक्षेत्र के रायसेन में 3, सीहोर में 3 एवं दतिया,भिण्ड व राजगढ़ में एक-एक आउटसोर्स मीटर वाचक को आदेशों की अवहेलना और मीटर वाचन में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा से पृथक किया गया है।
mp news today

MP News Today : मध्य प्रदेश में लापरवाही के चलते कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से कंपनी कार्यक्षेत्र में कार्यरत 9 मीटर वाचकों को ड्यूटी से पृथक करने के साथ ही 76 मीटर वाचकों का वेतन काट दिया है। इसी प्रकार 162 मीटर वाचकों को कार्य में लापरवाही बरतने के चलते चेतावनी जारी की गई है।

5 जिलों के 9 मीटर वाचकों की सेवा समाप्त

दरअसल,मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में स्थापित मीटर की फोटो मीटर रीडिंग में लापरवाही बरतने और गलत मीटर रीडिंग लेने पर मीटर वाचकों पर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। कंपनी कार्यक्षेत्र के रायसेन में 3, सीहोर में 3 एवं दतिया,भिण्ड व राजगढ़ में एक-एक आउटसोर्स मीटर वाचक को आदेशों की अवहेलना और मीटर वाचन में लापरवाही बरतने के आरोप में सेवा से पृथक किया गया है।बता दे कि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सही मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिजली बिल जारी किया जायें।

मीटर रीडरों पर रखें नजर, लापरवाही पर हो कार्रवाई

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि उपभोक्ताओं के परिसर पर एक्युरेसी (शुद्धता) के साथ मीटर वाचन होना चाहिए और मीटर रीडिंग के आधार पर ही उपभोक्ताओं को विद्युत देयक दिए जाएं। मीटर वाचकों के कार्य पर निष्ठा एप के द्वारा निगरानी रखी जाए और जो मीटर वाचक कर्तव्य पालन में लापरवाही बरत रहे हैं,उन्हें सेवा से पृथक किया जाए। उपभोक्ता मीटर रीडिंग होती है तो वे मीटर वाचक द्वारा ली गई रीडिंग और मीटर में दर्ज रीडिंग पर नजर रखें ताकि सही देयक मिल सके।बिलिंग संबंधी शिकायतों को 0 लेवल पर लाया जाए। फोटो मीटर रीडिंग निष्ठा एप के माध्यम से की जा रही है।

क्या है फोटो मीटर रीडिंग प्रक्रिया

दरअसल फोटो मीटर रीडिंग ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मानवीय हस्तक्षेप बिल्कुल नहीं है और मीटर वाचन में अंकित वाचन की फोटो खींचकर सिस्टम में अपलोड की जाती है। मीटर वाचकों पर कड़ी निगरानी और लापरवाही बरतने वाले मीटर वाचकों को सेवा से मुक्त किये जाने की कार्यवाही के कारण उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। कंपनी के शहरी क्षेत्रो में क्यूआर कोड लगाने के कारण भी फायदा मिला है एवं इससे मीटर वाचन की प्रक्रिया जल्दी हो रही हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews