MP Politics: शिवराज के ‘सर्प’ के बदले प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष का ‘नाश गैंग’

MP politics

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya pradesh CM shivraj singh chauhan) ने दिए एक बयान में कांग्रेस पार्टी (congress party) को सर्प बताया था। अब उसके जवाब में मध्य प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष(state youth congress president) विक्रांत भूरिया (vikrant bhuriya) ने पलटवार करते हुए शिवराज के साथ-साथ अमित शाह (amit shah) और नरेंद्र मोदी (narendra modi) को भी आड़े हाथों लिया है। विक्रांत ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मप्र मुख्यमंत्री की तिकड़ी को ‘नाश गैंग’ का नाम दिया है। बता दें कि असम की रैली के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी को सर्प बताया था, जिसका अर्थ है, स- सोनिया, र-राहुल, प- प्रियंका प्राइवेट लिमिटेड।

mp politics

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने शिवराज को उन्हीं के अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इस वक़्त पूरा देश और मध्य प्रदेश ‘नाश गैंग’ की चपेट में हैं। अपने बयान को समझाते हुए उन्होंने बताया कि नाश गैंग तीन लोगों से मिलकर बना है, न से नरेंद्र मोदी, आ से अमित शाह और श से शिवराज सिंह चौहान।

यह भी पढ़ें… MP School: शासकीय स्कूल से पिछड़े निजी विद्यालय, जल्द कार्य पूरे करने के निर्देश

आगे अपने भाषण में उन्होंने कहा कि इस नाश गैंग ने पेट्रोल रेट, आम आदमी की जेब और युवाओं के रोजगार इन सबका नाश करके रख है इसलिए हम सबको इस ‘नाश गैंग’ से लड़ना है। विक्रांत ने अपने भाषण में भाजपा सरकार को घेरते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम, अन्य चीजों में महंगाई, रसोई गैस के दाम में वृद्धि की बात कही।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews