यात्री कृपया ध्यान दें : अप्रैल से भोपाल-सतना-जबलपुर से होकर चलेगी ये वीकली स्पेशल, ऐसा रहेगा शेड्यूल-रूट, मई तक 4 ट्रेनें निरस्त, जानें डिटेल्स

Indian railways

MP Rail News 2024 : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। गर्मी की छुट्टियों और आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलवे ने 4 वीकली स्पेशल ट्रेंने चलाने का फैसला किया है।इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल समेत कई स्पेशल ट्रेनें शामिल है।

इसके अलावा भोपाल मंडल में बीना स्टेशन प्लेटफार्म नंबर वशेबल एप्रिन निर्माण कार्य के कारण के चलते गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को मई तक निरस्त कर दिया गया है।वही 4 गाडियों का बीना स्टेशन पर ठहराव हटाने का निर्णय लिया गया है यह गाड़ियाँ बीना स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

अप्रैल से मई तक ये 4 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 9 मई तक निरस्त।
  • गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 12 मई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 10 मई तक निरस्त।
  • गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत-एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 12 मई तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

अब अप्रैल से मई तक बीना स्टेशन पर नहीं रूकेगी ये ट्रेनें

  • गाड़ी संख्‍या 19322 पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस दिनांक 8 अप्रैल से 13 मई तक
  • गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 10 अप्रैल से 10 मई तक
  • गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11 अप्रैल से 9 मई तक
  • गाड़ी संख्या 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 6अप्रैल से 11 मई तक बीना स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

अप्रैल से जून तक चलेगी ये वीकली स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल 2024 से 28 जून 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल 2024 से 29 जून 2024 तक प्रति शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेनें मध्य प्रदेश के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल 2024 से शुरू होगी और प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज स्टेशन से चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल 2024 से 01 जून 2024 तक (9 ट्रिप) हर शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से चलेगी।
  • यह स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल 2024 से 30 मई 2024 तक चलेगी। इस अवधि के दौरान ट्रेन 09-09 यात्राएं पूरी करेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, भोपाल, इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, स्लीपर श्रेणी के 08, और 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews