यात्री कृपया ध्यान दें! अप्रैल से जबलपुर-सतना-खंडवा और इटारसी से होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेंनें, 2 का रूट बदला, 6 गाड़ियां निरस्त

indian railway

MP Summer Special Train 2024 : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गर्मी की छुट्टियों और आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलवे ने 4 समर वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, खंडवा से होकर जाएगी। रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल है।इसके अलावा 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है वही 2 ट्रेनों का रूट बदला गया है। इन सभी ट्रेनों का शेड्यूल और रूट की जानकारी नीचे दी गई है।

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा वीकली स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 02185 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 21.04.2024 से 28.07.2024 (प्रत्येक रविवार) को रीवा स्टेशन से 16.00 बजे प्रस्थान कर, 23.20 बजे इटारसी, अगले दिन (सोमवार) 00.22 बजे हरदा और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 12.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।
  • गाड़ी गाड़ी संख्या 02186 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- रीवा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 22.04.2024 से 29.07.2027 (प्रत्येक सोमवार) को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से 13.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन (मंगलवार) 01.15 बजे हरदा, 02.35 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 11.50 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।
  • रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कल्‍याण स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी , 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित कुल-24 कोच रहेंगे।

एलटीटी-प्रयागराज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

  • 01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09.04.2024 से 02.07.2024 तक हर मंगलवार को 12:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।वापसी में 01046 लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10.04.2024 से 03.07.2024 तक हर बुधवार को प्रयागराज से 18:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
  • यह दोनों ट्रेनिंग रास्ते में खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना पर ठहराव लेगी। इसमें एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, तीन वातानुकूलित -2 टियर, 15 वातानुकूलित -3 टियर, 1 हॉट बुफे कार और 1 जेनरेटर कार होगा।

ये गाड़ियां अप्रैल में 2 से 4 दिन रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 13025 हावड़ी-भोपाल एक्सप्रेस 15 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 17 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरोली एक्सप्रेस 13, 17 अप्रैल एवं 20 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22166 सिंगरोली-भोपाल एक्सप्रेस 16, 18 अप्रैल एवं 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस को दिनांक 14 और 21 अप्रैल को निरस्त ।
  • गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 13 और 20 अप्रैल को निरस्त ।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का रूट बदला

  • उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के फुलेरा-डेगाना जंक्शन रेल खंड पर पर नावा सिटी-गोविंदी मारवाड़ स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 26.04.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-रींगस-सीकर-चुरू-रतनगढ़ जंक्शन-डेगाना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 27.04.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-रतनगढ़ जंक्शन-चुरू-सीकर-रींगस-जयपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews