MP : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से उज्जैन- रतलाम-सतना-सागर से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश के रास्ते कई वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है जो नीमच, मंदसौर,नागदा, रतलाम, उज्जैन, सागर, दमोह, कटनी, सतना, गुना में ठहराव लेकर चलेगी।इन ट्रेनों से राजस्थान और बिहार जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
Indian railways

MP Rail News 2024 : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गर्मियों की छुट्टियों, बढ़ती भीड़ और आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलवे ने आज 27 अप्रैल शनिवार से एमपी के रास्ते से कई वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। इसमें अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल, अजमेर-उज्जैन साप्ताहिक स्पेशल,  बान्‍द्रा टर्मिनस-पटना स्‍पेशल समेत कई स्पेशल ट्रेनें शामिल है।यह ट्रेन नीमच, मंदसौर,नागदा, रतलाम, उज्जैन, सागर, दमोह, कटनी, सतना, गुना में ठहराव लेकर चलेगी।इन ट्रेनों से राजस्थान, बिहार और यूपी जाने वालों को बड़ी सहायता मिलेगी।

शनिवार-रविवार से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाडी संख्या 09655, अजमेर-उज्जैन साप्ताहिक स्पेशल 27 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से शनिवार को 22.10 बजे रवाना होकर रविवार को 08.10 बजे उज्जैन पहुंचेगी।गाडी संख्या 09656, उज्जैन-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 28 अप्रैल से 30 जून तक 10 राउंड में उज्जैन से रविवार को 13.30 बजे रवाना होकर 23.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव में नीमच, मंदसौर, रतलाम व बडनगर स्टेशनों पर रहेगा।इसमें 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होगे।
  • गाडी संख्या 09657, अजमेर-दौंड साप्ताहिक स्पेशल 28 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से रविवार को 19.55 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.20 बजे दौंड पहुंचेगी।इसमें 01 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होगे।गाडी संख्या 09658, दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल  29 अप्रैल से 1 जुलाई तक 10 ट्रिप में दौंड से सोमवार को 23.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 20.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 09049 बान्‍द्रा टर्मिनस-पटना स्‍पेशल 27 अप्रैल, 2024 को बान्‍द्रा टर्मिनस से रात 11 बजे रवाना होगी,रविवार सुबह 8.25 से 8.35 तक रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन पर रुकेगी, सुबह 9.45 से 9.47 तक नागदा रेलवे स्टेशन और सुबह 10.50 से 10.55 तक उज्‍जैन रेलवे स्टेशन होते हुए 29 अप्रैल, 2024 सोमवार को रात 11.00 बजे पटना पहुंचेगी। गाड़ी संख्‍या 09050 पटना रतलाम स्‍पेशल ट्रेन 29 अप्रैल 2024 सोमवार को पटना से दोपहर 2.00 बजे रवाना होगी।अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2.20 उज्‍जैन रेलवे स्टेशन, शाम 7.15 नागदा रेलवे स्टेशन और रात 8.30 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
  • गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को आज 27 अप्रैल से 29 जून 2024 तक से कोटा स्टेशन से रात 21:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को सायं 18:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को 28 अप्रैल से 30 जून 2024 तक से दानापुर स्टेशन से रात्रि 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी। यह गाड़ी गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित इकॉनमी तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार सहित कुल 17 कोच होंगे।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews