MP रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, जबलपुर-भोपाल से गुजरने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का हुआ विस्तार, जून से चलेगी ये स्पेशल, देखें रूट-शेड्यूल

गोरखपुर से भोपाल, इटारसी के रास्ते लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन में 04 -04 ट्रिप का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेल के बीना, भोपाल एवं इटारसी होकर जाती है।
indian railway

MP Rail News : एमपी के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अतिरिक्त भीड़ और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल , रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल और गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया है।वही हरियाणा और बिहार के रास्ते रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल, पटना-मंगलुरू सेंट्रल स्पेशल-पटना और सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर-सिंकदराबाद स्पेशल जून महीने में चलाने का फैसला किया है। इन सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।यात्री बुकिंग से पहले इसे चेक कर सकते है ।

एमपी की इन स्पेशलों ट्रेनों का हुआ विस्तार 

  • गाड़ी संख्या 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल, जो दिनांक 31.05.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 03, 04, 06 एवं 07 जून 2024 तक और चलती रहेगी। (04 सेवाएं)
  • गाड़ी संख्या 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल, जो दिनांक 02.06.2024 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 05, 06, 08 एवं 09 जून 2024 तक और चलती रहेगी। (04 सेवाएं)
  • गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयंबटूर साप्ताहिक स्पेशल, जो 28 जून 2024 तक अधिसूचित थी, अब 26 सेवाओं के लिए 27 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 02197 कोयंबटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, जो 01 जुलाई 2024 तक अधिसूचित थी, अब 26 सेवाओं के लिए 30 दिसंबर 2024 तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल,जो 27 जून 2024 तक अधिसूचित थी, अब सेवाओं के लिए 26 दिसम्बर 2024 तक चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 01666 अगरतला-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल, जो 30 जून 2024 तक अधिसूचित थी, अब 26 सेवाओं के लिए 29 दिसंबर 2024 तक चलेगी।

जून में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल रेल सेवा 1, 2, 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29 और 30 जून जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी।इस रेलसेवा में आठ द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
  • गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल रेल सेवा एक जून, दो जून, आठ जून, नौ जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून, 18 जून, 22 जून, 23 जून, 29 जून, 30 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।यह रेल सेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी संख्या 03243 पटना-मंगलुरू सेंट्रल स्पेशल पटना से एक जून को 22.30 बजे खुलकर चार जून को 07.00 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 03244 मंगलुरू सेंट्रल-पटना स्पेशल मंगलुरु सेंट्रल से चार जून को 20.00 बजे खुलकर सात जून को 05.30 बजे मंगलुरू सेंट्रल पहुंचेगी।यह दोनों दिशाओं में हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते मुजफ्फरपुर और सिकंदराबाद के मध्य चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 05295 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद स्पेशल मुजफ्फरपुर से एक जून को 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 05296 सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल तीन जून को सिकंदराबाद से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 21.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews