नवंबर के सुहावने मौसम में दोस्तों के साथ बनाएं इस मजेदार हिल स्टेशन का प्लान, जिएं यादगार पल

प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेना अधिकांश लोगों को पसंद होता है। अगर आप भी प्रकृति प्रेमी है और शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय आप शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो भोपाल से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बसा यह हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट है।
MP Tourism

MP Tourism: मध्य प्रदेश की राजधानी, भोपाल एक ऐसा शहर है, जिसे खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। भोपाल की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता इसे एक शानदार पर्यटन स्थल बनाती है। एक तरफ जहां दूसरे शहरों में लोग प्रदूषण से परेशान है। वहीं दूसरी तरफ भोपाल शहर हमेशा अपनी हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में सबसे आगे है।

भोपाल की हसीन झील जैसे कि बड़ा तालाब और छोटा तालाब न केवल अपनी सुंदरता से लोगों का मन मोह लेता है। बल्कि यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए मनोरंजन का भी साधन है। इसी तरह भोपाल में ऐतिहासिक धरोहरों और आधुनिक जीवनशैली का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

पचमढ़ी (Pachmarhi)

वैसे तो मध्य प्रदेश में एक नहीं बल्कि अनेक हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको उस हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोपाल से काफी पास है। यह हिल स्टेशन कुछ और नहीं बल्कि पचमढ़ी हिल स्टेशन है जो भोपाल से लगभग 3 घंटे की दूरी पर स्थित है।

पचमढ़ी हिल स्टेशन मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है और यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां की ऊंचाई, हरे भरे पहाड़ और शांत वातावरण इसे पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थान बनाता है।

किस समय जाना रहेगा बेस्ट

अगर आप भी इस खूबसूरत हिल स्टेशन में घूमना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें, कि पचमढ़ी में घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और फिर सितंबर से नवंबर के बीच होता है। इस दौरान मौसम बेहद ही खुशनुमा और सुहावना होता है जिससे कि पर्यटक ट्रैकिंग, पिकनिक और अनेक गतिविधियों को बड़े ही उत्साह के साथ करते हैं।

धूपगढ़

पचमढ़ी में घूमने और देखने लायक कई स्थान है। जैसे धूपगढ़ यह पचमढ़ी की सबसे ऊंची चोटी है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है। इस जगह की सुंदरता और शांति आपको मंत्र मुक्त कर देगी।

चौरागढ़

चौरागढ़ यहां का एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है। इसके अलावा यह जगह ट्रैकिंग के लिए भी बहुत लोकप्रिय है। चौरागढ़ पर चढ़ाई करना एक बेहतरीन अनुभव है, जहां आप खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews