MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून दिखाएगा अपना असर, ग्वालियर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार, 4 दिन का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है। आने वाले चार दिनों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद कई जिलों में रिमझिम फुहारें तो कहीं तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आज गुरुवार के दिन भिंड में भी मानसून का प्रवेश होने वाला है जिसके बाद पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बीते कुछ दिनों से गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है लेकिन बारिश शुरू होने के बाद इससे राहत मिलेगी।

आने वाले दिनों के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ग्वालियर सहित कुछ जिले ऐसे हैं जहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के अंदर 54 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। आज यह भिंड दौर इसके बाद पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी।

मध्य प्रदेश में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने 19 जून को ग्वालियर चंबल संभाग के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह जिले श्योपुर, गुना और मुरैना हैं। यहां पर 2.5 से 4.25 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने आम लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

यहां भी बारिश की संभावना

इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे राज्य में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है। लगभग पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय दो कम दबाव के क्षेत्र और तीन चक्रवर्ती परिसंचरण सक्रिय हैं। इसी की वजह से आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

कैसा रहेगा 20 जून का मौसम

प्रदेश में कल के मौसम की बात करें तो सीधी, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शहडोल, पन्ना, सतना, मैहर, अशोक नगर, अनूपपुर, शिवपुरी में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा अन्य स्थलों में बारिश और तूफान की संभावना बताई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews