
MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से मध्य प्रदेश में 13 मई तक बादल, बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, गुरूवार 9 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के भी संकेत मिले है।मई महीने के तीसरे और चौथे हफ्ते में कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। जबलपुर संभाग में 15 मई तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है।
आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
- एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 10 मई को इंदौर, धार, शाजापुर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, बालाघाट, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना में बादल छा सकते हैं।
- छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदा पुरम, बैतूल, डिंडोरी और बुरहानपुर में बारिश ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कला, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिले में बारिश की संभावना है।
- ग्वालियर, दतिया, खरगोन और खंडवा में हीट वेव का अलर्ट है । इस दौरान भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
पूरे हफ्ते का मौसम का हाल
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार 11 मई को निवाड़ी, टीकमगढ़, पंडुरना, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, मैहर, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल को छोड़कर बाकी सभी जिलों में गरज, चमक के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना है। रविवार 12 मई को झाबुआ, मंदसौर, रतलाम, नीमच को छोड़ बाकी सभी जिलों में कहीं कहीं गरज, चमक के साथ बारिश की संभावना है। सोमवार 13 मई को प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में गरज, चमक के साथ बारिश और हवाएं चलने की संभावना है.
क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
वर्तमान में एक साथ 5 मौसमी प्रणालियां सक्रिय है।उत्तरी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और । उत्तर-पूर्वी अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर एक द्रोणिका गुजरात होते हुए कर्नाटक तक बनी हुई है, जबकि इसी चक्रवात से लेकर दूसरी द्रोणिका उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड होते हुए असम तक बनी हुई है। वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है, जिससे पूरे प्रदेश में आंशिक बादल बने हुए हैं और गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बन रही है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

