MP Weather : 3 दिन वर्षा, आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बिजली-बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले! 40-60 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी़, जानें हफ्ते का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भोपाल , इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश और गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान मैहर, रीवा, सीधी और उत्तरी शहडोल में बिजली के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वही हवा और आंधी की रफ्तार 40-60 (अधिकतर जिलों में) और 60 से 80 किमी ( कहीं कहीं) तक रहने का अनुमान है।
MP Weather update

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती संचरण तंत्र और हवा के रुख बदलने से मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव आ गया है। रविवार 12 मई को 16 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है। सोमवार 13 मई को भी प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में गरज, चमक के साथ बारिश और हवाएं चलने की संभावना है। फिलहाल 14 मई तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती हैं।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • रायसेन, सीहोर, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, इंदौर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा और देवास में ऑरेंज अलर्ट ।
  • भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में बारिश वज्रपात का येलो अलर्ट।
  • मैहर, रीवा, सीधी और उत्तरी शहडोल में बिजली के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, और हवा 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। बड़वानी में बिजली के साथ मध्यम गरज और बारिश होगी और 50 किमी प्रति घंटे तक की हवा चलेगी।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,13 मई को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम बदला रहेगा। कहीं बादल रहेंगे तो कहीं आंधी के साथ बारिश होने के आसार है।14 मई को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। 15 मई से सिस्टम के कमजोर होने से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का असर तेज हो सकता है।

एक साथ सक्रिय है 5 मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इसी तरह उत्तरी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। वही मध्य प्रदेश से होकर असम तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और हवाओं का रुख भी दक्षिणी-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जिसके चलते प्रदेश में 14 मई तक कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने चमकने की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews