MP Weather : आज 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, बिजली-आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना, जल्द होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

मध्य प्रदेश में 20 से 25 जून के बीच भोपाल, इंदौर जबलपुर, और उज्जैन और 25 से 30 जून के बीच ग्वालियर चंबल में मानसून पहुंचने का अनुमान है।इस बार जून से सितंबर यानी चार महीने तक एमपी में 104 से 106 फीसदी तक बारिश की संभावना है।
MP Weather update

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। संभावना है कि 20 जून से पहले कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। प्री-मानसून की एक्टिविटी के चलते आज रविवार को 30 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है।कहीं कहीं ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर में 17 -18 जून को आसमान में बादल छाने के साथ दिन के तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है जबकि रात का तापमान बढ़ेगा।इसके बाद 19-21 जून को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी जिससे दिन व रात के तापमान में कमी आएगी।इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी संभावना है। इसके बाद 21 जून से प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होगी और बारिश का दौर चलेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

आज कहां बारिश-आंधी और लू का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को छतरपुर, निवाड़ी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज और सतना जिला में लू का अलर्ट।सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना और उमरिया जिलों में रातें गर्म ।
  • सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगरमालवा जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं।सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगरमालवा जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं।
  • शहडोल, मैहर, सीहोर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास, आगर मालवा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुर कला, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में बारिश, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट।
  •  मंदसौर, हरदा, पूर्वी छिंदवाड़ा, दक्षिण बालाघाट और पश्चिमी बैतूल में गरज-चमक के साथ मध्यम गरज (50 किमी प्रति घंटे तक की हवा) के साथ-साथ नीमच, रतलाम, खरगोन, सीहोर, खंडवा, ओंकारेश्वर, शाजापुर में बारिश ।
  • विदिशा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, कटनी और दक्षिण नरसिंगपुर में बूंदाबांदी । ग्वालियर चंबल अंचल में बादल छाए रहेंगे।

जल्द होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिणी पश्चिम मानसून में तेजी आ गई है, 20 जून तक इसके प्रदेश में पहुंचने का अनुमान है। अनुमान है कि यह डिंडौरी-बालाघाट के रास्ते एमपी में दस्तक दे सकता है। इसके बाद अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। 20 से 25 जून के बीच भोपाल, इंदौर जबलपुर, और उज्जैन और 25 से 30 जून के बीच ग्वालियर चंबल में मानसून पहुंचने का अनुमान है।इस बार जून से सितंबर यानी चार महीने तक एमपी में 104 से 106 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है।यह सामान्य से 4 से 6 फीसदी अधिक है। राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews