मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव, फिर छाए बादल, इन जिलों में बारिश-तेज हवा की संभावना

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 18-19 मार्च को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update

MP Weather Update :होली के बाद मध्य प्रदेश के मौसम ने फिर करवट ले ली है। शनिवार से प्रदेश में बादल छाए हुए है और कहीं कहीं बूंदाबांदी की स्थिति भी बनने लगी है। आज रविवार को एक दर्जन जिलों मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार मंगलवार से पारे में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

रविवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, शेष जिलों का मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं। भोपाल में बादल छाए रह सकते हैं। हवा की औसत गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने के संकेत है।

आज रविवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में बारिश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 18-19 मार्च को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

वर्तमान में एक्टिव है कई वेदर सिस्टम

  • एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे दक्षिणी हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो राजस्थान और उससे लगे हरियाणा पर बने चक्रवात से होकर गुजर रही है।
  • हवाओं का रुख दक्षिणी बना हुआ है।अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने लगी है और बादल छाने लगे हैं।इसके असर से रविवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews