MP Weather : गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून, आज कई जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, जानें IMD अपडेट

इन दिनों बारिश करने वाली मौसमी प्रणालियां मजबूती के साथ सक्रिय हो रही है, जिसके असर से भोपाल, इंदौर जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश , आंधी और बिजनी चमकने गिरने की संभावना है।
rajasthan weather

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। अगले 48 घंटों में बालाघाट के रास्ते मानसून प्रदेश में एंटर करेगा। 19-20 जून को बालाघाट, डिंडोरी से एंट्री करते हुए मानसून आगे बढ़ेगा, हालांकि आज मंगलवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बढ़ती प्री मानसून एक्टिविटी के चलते कई जिलों में मध्यम से गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आज कहां कहां होगी बारिश

  •  जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज आंधी के साथ भारी बारिश , 50-60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं । रेड अलर्ट जारी।
  • देवास, सिवनी, हरदा ,छिंदवाड़ा खंडवा, खरगोन, भिंड, इंदौर, अशोकनगर, पश्चिम बैतूल, बुरहानपुर, मध्य सागर, पांढुर्ना छतरपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज और बारिश ।
  • शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, पन्ना, निवाड़ी में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना ।
  • बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, हरदा, नर्मदापुरम, पन्ना, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, देवास, खंडवा, सीहोर, खरगोन, रायसेन सागर, दमोह, बैतूल, शहडोल, अनूपपुर और उमरिया में गरज-चमक के साथ बारिश ।
  • रीवा, मऊगंज, छतरपुर, सतना, टीकमगढ़ और मैहर में गर्मी और लू ।

एमपी मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजस्थान के हिस्से में चक्रवाती घेरा और उत्तर प्रदेश से मेघालय तक एक ट्रफ लाइन एक्टिव है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम में हवा का घेरा होने से नमी आ रही है, जिसके चलते 19 से 20 जून तक बालाघाट डिंडौरी के रास्ते मानसून प्रवेश करेगा, इसके बाद मानसून तेज गति से आगे बढ़ेगा। 20 से 25 जून के बीच भोपाल, इंदौर जबलपुर, और उज्जैन और 25 से 30 जून के बीच ग्वालियर चंबल में मानसून पहुंचने का अनुमान है। इस बार जून से सितंबर यानी चार महीने तक एमपी में 104 से 106 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है।यह सामान्य से 4 से 6 फीसदी अधिक है। राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews