48 घंटों में दिखेगा मौसम में बड़ा बदलाव, फिर छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के भी आसार, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

19-20 फरवरी को दिन-रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में मेघगर्जन के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।
MP Weather

MP Weather Update : वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन और हवाओं के रूख बदलने से मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हुई, लेकिन भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी का असर रहा। बुधवार गुरूवार को बादल छा सकते है लेकिन मौसम साफ रहेगा।इसके बाद फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के आखिरी तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। 19 फरवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर में मौसम साफ रहेगा। ग्वालियर संभाग में बादल छा सकते है।20 फरवरी को दिन-रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में मेघगर्जन के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।

21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में यानी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। भिंड ,मुरैना ,ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कलां और छतरपुर में भी बूंदाबांदी हो सकती है। 22-23 फरवरी से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने लगेगी।

एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में और इसके प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास बन गया है।एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास बना हुआ है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख बदल गया है और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिससे बादल बारिश की स्थिति बन गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews