मध्य प्रदेश के मौसम का ताजा हाल, आज 40 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवा, बिजली-आंधी की चेतावनी, पढ़े IMD अपडेट

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय सात मौसम प्रणालियों के असर से मंगलवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 50 किलोमीटर या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
MP Weather update

MP Weather Update Today: मानसून के आगमन और 7 वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई और आज मंगलवार को भी प्रदेश के 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।हालांकि ग्वालियर-चंबल अंचल में पारा 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मध्यप्रदेश में मानूसन के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, ऐसे में आने वाले 4 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश पर छा जाएगा, लेकिन सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल संभाग पहुंचेगा। इस बार सामान्य से 106 फीसदी बारिश होने के आसार है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • नीमच, मंदसौर, रतलाम/में बिजली के साथ तीव्र बारिश ।
  • आगर, उत्तरी राजगढ़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार/मांडू, बड़वानी, गुना, शिवपुरी और पंढुर्ना में बिजली के साथ मध्यम बारिश।
  • अशोकनगर, श्योपुर कलां दक्षिण बैतूल, पेंच, मध्य राजगढ़, नर्मदापुरम, उज्जैन/महाकालेश्वर, शाजापुर, विदिशा, मऊगंज, खरगोन, इंदौर, छतरपुर,खजुराहो, पन्ना, सिवनी, सतना में बिजली के साथ हल्की आंधी ।
  • मैहर, दमोह, कटनी और रीवा में बारिश।
  • भोपाल, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, इंदौर, आगर, राजगढ़, देवास, उज्जैन, विदिशा, सागर, भिंड, मुरैना, दतिया, बैतूल, खंडवा, जबलपुर और सिंगरौली में तेज बारिश का अलर्ट ।
  • भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मानसून पर ताजा अपडेट

अबतक मध्य प्रदेश के 33 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। 21 जून को 6 जिलों पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में एंट्री ली थी, इसके बाद 23 जून रविवार को 27 जिलों अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, खण्डवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिलों में प्रवेश कर गया था और जून अंत तक पूर प्रदेश को कवर करने का अनुमान है।

एक साथ 7 वेदर सिस्टम एक्टिव

  • वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 7 मौसम प्रणालियां सक्रिय है।वर्तमान में जम्मू के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप  और पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और  इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए झारखंड तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवातऔर इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश से होते हुए बांग्लादेश तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी मिल रही है और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना हुआ है।इसके असर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 50 किलोमीटर या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews