MP Weather: जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 35 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन , 12 शहरों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने शनिवार को सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर समेत 35 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वही 12 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
up weather TODAY

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अभी बारिश का राहत नहीं मिलने वाली है।अगले 48 घंटों के लिए फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज शनिवार को भोपाल-जबलपुर सहित 23 जिलों में भारी बारिश का अरेंज अलर्ट तो 12 जिलों में अति बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इधर, कोलार, तवा और बरगी समेत कई बड़े डैमों के गेट खोल दिए गए है।इसके साथ ही भोपाल, हरदा और सीहोर समेत कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

भारी बारिश को लेकर रेड ऑरेंज अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग ने सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, श्योपुर और शिवपुरी जिलों में अति भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने चमकने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
  • भोपाल, शाजापुर, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, खंडवा, हरदा, बैतूल, पांढुर्ना, रतलाम, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छथरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मैहर और सीधी जिलों में भारी बारिश के के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • सागर, दमोह, सीहोर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनुपपुर/अमरकंटक, टीकमगढ़, बड़वानी में बिजली के साथ भारी बारिश ।
  • सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर , विदिशा, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर मालवा, देवास, धार, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, रायसेन, पांढुर्ना, सिवनी, छतरपुर/ खजुराहो,शिवपुरी, श्योपुर कलां, भिंड, दतिया, निवाड़ी. गुना, अशोकनगर, पन्ना, रीवा, उमरिया, सीधी, नरसिंहपुर, खंडवा,, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, अलीराजपुर।बुरहानपुर में मध्यम से हल्की बारिश।

क्या कहता है मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया बन गया है। मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर एरिया के केंद्र से होकर सीधी और ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रही है। एक अन्य ट्रफ पूर्व-पश्चिम दिशा में सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी लगातार नमी ला रही हैं, जो प्रदेश को प्रभावित कर रही हैं।शनिवार तक यह सिस्टम आगे बढ़ेगा और दक्षिण तथा मध्य हिस्से को प्रभावित करेगा, इससे पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ आने की भी आशंका है।

पुलिसकर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी

एमपी पुलिस ने भारी बारिश की वजह से सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय पुलिस बाढ़ नियंत्रण/मॉनिटरिंग कक्ष की स्थापना की गई है।जलभराव के संभावित स्थल, पुल-पुलिया, रपटों, प्राकृतिक झरनों और पिकनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। साथ ही किसी भी व्यक्ति को जोखिम भरा दुस्साहस न करने दिया जाए। पुल-पुलियों, रपटों पर पानी का बहाव हो, वहां पर आवाजाही पूरी तरह रोकना सुनिश्चित किया जाए।साथ ही आमजन से अपील की है कि अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए एडवायजरी का पालन गंभीरता से करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews