MP Weather : 3 दिन तक भीषण गर्मी, चलेंगी गर्म हवाएं, 33 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 15 जून के बाद मानसून, होगी बारिश, जानें IMD का नया अपडेट

एमपी मौसम विभाग ने गुरुवार सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
MP Weather

MP Weather Update Today : नौतपे में मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। फिलहाल 1 जून तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, कही भी बारिश होने की संभावना नहीं है। 30 और 31 मई को भी प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, मालवा-निमाड़ में भीषण लू चलेगी।आज गुरूवार को 33 जिलों में गर्मी का कहर जारी रहेगा। ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री तक ही रहेगा।

इन जिलों में लू का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग ने गुरुवार सीधी, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, निवाड़ी, मैहर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
  • सीधी और टीकमगढ़ जिलों में गर्म रात रहने का रेड अलर्ट । गुना, उमरिया और दमोह जिलों में गर्म रात रहने का ऑरेंज अलर्ट ।
  • गुना ,उमरिया, दमोह, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना और सागर जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट ।

आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मध्य प्रदेश मौसम विभग की माने तो वर्तमान में हिमाचल के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है, गुरुवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम से लेकर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है।आज गुरुवार से अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

कब आएगा मानसून?

एमपी मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के दूसरे हफ्ते से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।चुंकी इस बार केरल में 31 मई को मानसून प्रवेश करेगा, ऐसे में 15 से 20 जून के बीच प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून शुरूआती दौर से ही झमाझम बारिश कराएगा। हालांकि, भोपाल में मानसून 18 जून से आने की संभावना है। इस साल मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस साल ज्यादा सक्रिय रहेगा और पूरे समय पर्याप्त बारिश कराएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews