MP Weather : शनिवार से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार, चलेगी तेज हवाएं, आज 18 जिलों में चलेगी लू, मानसून पर नया अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा और ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
MP Weather update

MP Weather Update Today : 1 जून से फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश और आंधी का अनुमान है। इससे पहले आज 31 मई को ग्वालियर, चंबल, मालवा-निमाड़ में भीषण लू चलने की संभावना है। आज शुक्रवार 18 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और 5 जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी का अनुमान है। गुरुवार को केरल में मानसून की दस्तक के बाद अब एमपी में 15 जून के बाद मानसून के आगमन की उम्मीद है।

आज इन जिलों में बारिश-लू का अलर्ट

  • आज शुक्रवार को राजगढ़, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, सतना, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी, मैहर, दमोह और टीकमगढ़ में रातें गर्म और दिन में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट ।
  • रीवा खरगोन और मऊगंज जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ बारिश ।
  • अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, डिंडोरी, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, पांढुर्णा, विदिशा और शिवपुरी जिलों में आंधी, बादल और तेज के लिए येलो अलर्ट ।
  • 1 जून को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, शिवपुरी, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में आंधी और बारिश की संभावना।
  • आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और भिंड, मुरैना, दतिया, गुना जिलों में लू की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू के आसपास चक्रवात के रूप में बना हुआ है, इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। यूपी पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अब हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पश्चिमी एवं पश्चिमी होने लगा है, जिससे अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है और मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा तो ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है ।

15 जून के बाद मानसून की दस्तक

दक्षिण पश्चिम मानसून ने समय से पहले केरल में 30 मई को दस्तक दे दी है और अब जून के दूसरे हफ्ते तक अन्य राज्यों में पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच तो इंदौर में 16 जून और भोपाल में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस साल मानसून ज्यादा समय तक सक्रिय रहेगा ऐसे में पूरे समय पर्याप्त बारिश कराएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews