मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, बिजली-मेघगर्जन और तेज हवा, डैम के गेट खोले, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

रविवार को सीहोर, रायसेन, दमोह, सागर में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश तो राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, मंदसौर, नीमच, आगर, शाजापुर, खंडवा में बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों, चक्रवात और मानसून के प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश में एक हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अगले 48 घंटों के लिए फिर गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज रविवार को 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का रेड ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, कोलार, तवा और बरगी समेत कई बड़े डैमों के गेट खोल दिए गए है।

आज इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

  • सीहोर, रायसेन, दमोह, सागर में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश।
  • राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, मंदसौर, नीमच, आगर, शाजापुर, खंडवा/ओंकारेश्वर में बिजली के साथ भारी बारिश।
  • कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, उज्जैन, दक्षिणी छतरपुर और विदिशा, भोपाल, हरदा, देवास, इंदौर, बुरहानपुर, मैहर, सतना, उत्तरी छतरपुर/खजुराहो, टीकमगढ़, जबलपुर/भेड़ाघाट में बिजली के साथ मध्यम बारिश ।
  • रतलाम, धार/मांडू, खरगोन/महेश्वर, सिवनी और गुना, उमरिया, डिंडौरी, अनुपपुर, शहडोल अशोकनगर, निवाड़ी/ओरछा, मंडला, बालाघाट, शिवपुरी, दतिया, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी में हल्की बारिश। 

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय 

  • वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी बिहार और उत्तर-पश्चिमी झारखंड पर गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान पर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।मानसून द्रोणिका भी वर्तमान में राजस्थान पर बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर अजमेर, ग्वालियर, सीधी से गहरे अवदाब के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है।
  • अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना रहेगा। विशेषकर रविवार को रीवा, शहडोल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

बता दे कि 1 जून से 3 अगस्त तक मानूसनी सीजन में अब तक प्रदेश में औसत से 14% अधिक बारिश हुई । पूर्वी एमपी में औसत से 6% अधिक तो पश्चिमी एमपी में औसत से 21% अधिक पानी गिर चुका है। भदभदा और कलियासोत के अलावा बरगी और तवा डैम के 9-9 गेट खोल दिए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews