MP Weather Alert: आज 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, बिजली गिरने चमकने के आसार, एक हफ्ते बाद मानसून की दस्तक, जानें IMD पूर्वानुमान

बुधवार को बुरहानपुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर सिवनी समेत 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश, आंधी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है।
MP Weather Update

MP Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी अरब सागर से नमी के चलते प्रदेश का मिजाज एकदम से बदल गया है।पिछले 24 घंटों में कई जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई । आज बुधवार को भी 32 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, ,कुछ शहरों में लू का असर रहेगा। 6-7 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा लेकिन 8 जून के बाद फिर गर्म हवाएं चलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। संभावना है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून 12-15 जून के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है।इसके पहले प्री मानसून गतिविधियां के चलते बारिश होती रहेगी।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  अगले 3 दिनों तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है।बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कई स्थानों पर एवं इंदौर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं।
  • आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, शहडोल, अनूपपुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा, खंडवा, शाजापुर, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सागर व दमोह में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • गुना, अशोकनगर, श्योपुर कलां, सीहोर, विदिशा/उदयगिरि, शिवपुरी/कुनो_एनपी, हरदा, खंडवा/ओंकारेश्वर, खरगोन/महेश्वर और बुरहानपुर में बिजली/ओलावृष्टि (हवा की गति 55 किमी प्रति घंटे तक) के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश।
  • धार, नीमच, राजगढ़, बैतूल, भोपाल/ बैरागढ़_आंध्र प्रदेश, रायसेन/ सांची, इंदौर/आंध्र प्रदेश, नर्मदापुरम, शाजापुर, देवास, दमोह, सागर, जबलपुर, अनूपपुर/ अमरकंटक और डिंडोरी में सुबह के समय बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी की संभावना है।

एक हफ्ते बाद मानसून की दस्तक

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक , मध्य प्रदेश में 12 से 18 जून के बीच कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।इसके बाद यह रफ्तार पकड़कर 20 जून तक भोपाल ,22 जून तक इंदौर और 24 जून तक उज्जैन संभाग में मानसून के पहुंचने के बाद ग्वालियर-चंबल में जून अंत तक पहुंच सकता है। इस साल प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।  जून से सितंबर यानी चार महीने के मानसूनी सीजन में प्रदेश में 104 से 106% तक बारिश होने का अनुमान है। अगर ऐसी बारिश हुई तो यह सामान्य से अधिक 4 से 6% ज्यादा होगी।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवाओं का रुख भी पश्चिमी एवं दक्षिणी बना हुआ है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त गुजरात के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। वही मंगलवार को मानसून समय से पहले गोवा पहुंच गया है, ऐसे में नमी आने के चलते बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग , इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews