48 घंटों में दिखेगा एमपी के मौसम में बदलाव, इन जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें आज के वेदर का हाल

कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद पूरे मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी हो जाएगी और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।
MP weather

MP Weather Update Today : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) सक्रिय हो रहा है, जिसका असर शनिवार रविवार को मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा । यहां हल्की बारिश के साथ कहीं कहीं बौछार पड़ सकती है।5-6 अक्टूबर को कहीं कहीं आंशिक बादल छा सकते है और जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में कहीं कहींहल्की बारिश भी हो सकती है।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा और तापमान में गिरावट से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवात के असर से आज शनिवार को बादल छा सकते है, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वही एक दो दिन में सतना, डिंडौरी, रीवा, उमरिया, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और कटनी में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, अन्य जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

15 अक्टूबर तक प्रदेश से विदा होगा मानसून

अबतक मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर कलां से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब रविवार तक भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से भी मानसून वापसी कर लेगा।सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा।  अनुमान है कि 10 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के अन्य जिलों से भी मानसून विदा हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews