MP Weather : 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय, 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने के आसार, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज शनिवार भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है ।विशेषकर ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।
MP Weather

MP Weather Update Today : अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय 3 मौसम प्रणालियां के चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके चलते एकदम से मौसम बदल गया है। आज शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार है। विशेषकर उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।अनुमान है कि एक हफ्ते के अंदर दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • अलीराजपुर ,गुना, सीहोर, देवास, धार, इंदौर/आंध्र प्रदेश, बड़वानी, शाजापुर, झाबुआ और दमोह में दोपहर के समय हल्की गरज के साथ बौछारें ।
  • मध्य रात्रि के समय सीहोर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, सांची, देवास, नीमच, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन और दक्षिण खरगोन में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें ।
  • सागर, दमोह, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, बैतूल, उत्तर हरदा, इंदौर, धार/मांडू, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, मंदसौर, शाजापुर, आगर, श्योपुर कलां, शिवपुरी, झाबुआ, उत्तर खरगोन, उत्तर छिंदवाड़ा, छतरपुर/खजुराहो, पन्ना, कटनी और जबलपुर जिलों में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बौछारें।
  • बड़वानी, उज्जैन, इंदौर, धार और उत्तर खरगोन में मध्यम से तीव्र वर्षा/गरज के साथ बौछारें ।
  • बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, पांढुर्णा, बालाघाट, बैतूल, हरदा, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट । 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा और ओलावृष्टि ।
  • विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, नर्मदा पुरम, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, शाहजहांपुर, आगर, मालवा, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह और सागर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं ,वज्रपात ।

एक हफ्ते में एमपी में दस्तक दे सकता है मानसून

  • दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, संभावना है कि मध्य प्रदेश में 12 से 15 जून के बीच कभी भी मानसून प्रवेश कर सकता है। अगर 12 जून को मानसून प्रवेश करता है तो पिछले पांच वर्ष में तीसरी बार ऐसा होगा कि मानसून तय तारीख से पहले आएगा। अनुमान है कि इस बार दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
  • इसके बाद यह रफ्तार पकड़कर 20 जून तक भोपाल ,22 जून तक इंदौर और 24 जून तक उज्जैन संभाग में मानसून के पहुंचने के बाद ग्वालियर-चंबल में जून अंत तक पहुंच सकता है। इस साल प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जून से सितंबर यानी चार महीने के मानसूनी सीजन में प्रदेश में 104 से 106% तक बारिश होने का अनुमान है। अगर ऐसी बारिश हुई तो यह सामान्य से अधिक 4 से 6% ज्यादा होगी।

एक साथ 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में, सौराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है, जिसके असर से शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की भी संभावना है।विशेषकर उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews