MP Weather Today : बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, बादलों की आवाजाही, 8 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें IMD का ताजा अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : नए साल के आगमन से पहले मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन और रात दोनों के तापमान में बदलाव हो रहा है, वही सुबह सुबह कई जिलों में मध्यम से तेज कोहरे का भी असर दिखाई दे रहा है। आज शनिवार 23 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, कहीं कहीं बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। अभी 1-2 दिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन के तापमान में गिरावट तो रात में वृद्धि होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

एमपी मौसम विभाग की मानें तो  वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में और एक महाराष्ट्र, गुजरात एवं उससे लगे अरब सागर पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है, इसके प्रभाव के चलते हवाओं के साथ नमी आने लगी है और बादल छाने लगे है। आज बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है।  इंदौर, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। प्रदेश के शेष संभागों में बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नही होगा।

क्या कहता है एमपी का मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में अफगानिस्तान, ईरान के आस-पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं, हिमालय और कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का तेवर तीखे होते जा रहे है।
फिलहाल 2 दिन मौसम यूहीं बना रहेगा, लेकिन 25 दिसंबर के बाद हवा का रूख बदलेगा और ठंड में वृद्धि होगी और पारे में और गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के जाते ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड के साथ कई जिलों में शीतलहर भी चलने लगेगी। दिसंबर के आखिरी दिनों में और जनवरी की शुरुआत में फिर से प्रदेश में एक बार तेज ठंड का दौर शुरू होगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम का रिकॉर्ड

छतरपुर जिले के नौगांव में 7.2 डिग्री सेल्सियस ,बिजावर में 7.4, रीवा में 7.6, ग्वालियर में 7.8 और बालाघाट ks मलाजखंड में 7.9 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 8.6, मंडला में 8.5, भोपाल में 13.02, इंदौर में 15.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।वही टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 21.4, रीवा में 21.8, बालाघाट के मलाजखंड में 21.8, नरसिंहपुर में 22 डिग्री सेल्सियस ,भोपाल में 24.7, ग्वालियर में 22, इंदौर में 22.7 और जबलपुर में 23.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews