MP WEATHER: मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने की भी सम्भावना

CG Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश में दिसंबर लगते ही मौसम (MP WEATHER) का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कल शुक्रवार 3 दिसंबर को बारिश की सम्भावना जताई है।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के 6 संभागों के कई जिलों में बारिश तेज गरज चमक के साथ बौछार और बारिश की सम्भावना है।

एमपी मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में पूर्वानुमान लगाया है कि भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चम्बल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में और छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सीधी, एवं सिंगरौली जिलों में गरज चमक के साथ बौछार गिरेगी और कहीं कहीं बारिश (Rain) भी होगी।

ये भी पढ़ें – Indore News: मंत्री जी बोलीं – टंट्या मामा के ताबीज है कोरोना का अचूक तोड़

मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित होने से ग्वालियर चंबल संभाग में 2 दिसंबर से लगातार 5 दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे।

ये भी पढ़ें – सरकार ने फिक्स किया MP Police जवानों का किट भत्ता, वेतन के साथ मिलेगा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews