
Usha Thakur
इंदौर, आकाश धोलपुरे। 4 दिसम्बर को महू विधानसभा क्षेत्र में जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेशभर से 1 लाख लोग शामिल होंगे। महू के पातालपानी में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj) एक बडी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले वो 10 फीट ऊंची टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इससे पहले इस मौके को लेकर मंत्री उषा ठाकुर (Usha Thakur) का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है।
बता दे कि प्रशासनिक स्तर पर 10 दिनों से महू में तैयारी की जा रही है लेकिन पिछले 2 दिनों से मौसम ने जो करवट ली उससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि जिस क्षेत्र में मुख्य आयोजन होना है वो खेती की जमीन है लिहाजा वाहनों की पार्किंग से लेकर अन्य समस्या आ सकती हैं। फिलहाल, प्रशासन इसके लिए अपनी ओर से पुख्ता तैयारी कर रहा है क्योंकि 4 दिसम्बर को ही पातालपानी का नाम टंट्या मामा के नाम पर कर दिया जाएगा।

इधर, पातालपानी महू में चल रही आयोजन की तैयारी को लेकर क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने मौसम के मिजाज को लेकर तो कुछ नही कहा लेकिन उनकी कही गई एक बात अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, मंत्री उषा ठाकुर ने इंदौर रेसीडेंसी पर कोरोना सहित मौसम के व्यवधान को लेकर कहा कि कही कोई प्रतिबंध नही है और मेरी दृढ़ आस्था और विश्वास है कि कही कुछ नही होगा और सब स्वस्थ रहेंगे। वही उन्होंने मीडिया से ये कहा कि आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि टंट्या मामा के जो ताबीज बंटते है उसने लोग स्वास्थ्य लाभ हासिल करते है और पातालपानी मे असीम आस्था है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े क्रांतिकारी को हम प्रणाम करने जा रहे है कही कोई न प्रकृति न परमात्मा किसी भी प्रकार से व्यवधान नही पैदा करेंगे।
फिलहाल, मंत्री उषा ठाकुर के ताजा बयान पर अब आस्था और अंधविश्वास जैसे सवाल भी उठ रहे है इसमें कोई शक नही है कि टंट्या मामा से जुड़े कई चमत्कार समय समय पर सामने आए है लेकिन मंत्री के हालिया बयान को राजनीति तो होना तय है। इससे पहले ठाकुर ने हाल ही में इंदौर हवाईअड्डे पर कोरोना के खात्मे के लिए एक मूर्ति के सामने पूजा-अर्चना की थी। हाल के दिनों में जब वह एक कोरोना देखभाल केंद्र का दौरा कर रही थीं। तब मास्क न पहनने के लिए उनकी आलोचना की गई थी।
[dgv_vimeo_video id=”652356666″]
CM शिवराज जी, कोरोना की 3 री लहर को लेकर नाहक परेशान मत होइए,आप अनावश्यक आपदा में अवसर खोजते रहते हैं,आपकी अधीनस्थ मंत्री बहन उषा ठाकुर जी के अनुसार कोई भी प्रतिबंघ नहीं है!सब यूं ही ठीक हो जाएगा? इसे कहते हैं "घर मे छोरा-गांव में ढिंढोरा!" @ChouhanShivraj @OfficeOfKNath pic.twitter.com/7CTGMpIrmZ
— KK Mishra (@KKMishraINC) December 2, 2021
