MP Weather: भारी बारिश के बीच CM डॉ. मोहन ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को प्रभावितों की तत्काल मदद के निर्देश

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच सीएम मोहन यादव ने आपातकालीन बैठक बुलाई। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
MP Weather

मध्य प्रदेश में मानसून और लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोमवार को आपात बैठक बुलाई। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलवट, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मंत्री विश्वास सारंग समेत कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे हैं।

सीएम ने बैठक में बारिश से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने हालात, कम वर्षा, जलभराव और आम आदमी के लिए किए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

प्रभावितों को तत्काल मदद के निर्देश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बारिश से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कावड़ यात्रियों की पेयजल और सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति के साथ राहत और बचाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री संबंधित विभागों के अधिकारियों से बारिश के कारण सामने आई समस्याओं, नागरिकों की सुरक्षा और उनसे निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। इसके साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में राहत पहुंचाने और प्रशासन को अलर्ट रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए  दिए हैं।

मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

मध्यप्रदेश के कई राज्यों में बारिश के कारण आमजन का जीवन प्रभावित है। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। रविवार को हुई झमाझम बारिश मंडला, डिंडौरी और विदिशा समेत कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए। कई इलाकों में जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 5 जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 17 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 33 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा झोकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं जताई गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews