MP Weather :नए सिस्टम से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में मेघगर्जन बारिश के आसार, आज 16 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश में फिर से उत्तरी हवाएं आने से आज बुधवार से ठंड का अगला दौर शुरू हो सकता है, वही अगले हफ्ते बादल बारिश की स्थिति बनेगी।
MP Weather

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस हफ्ते के अंत में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शीतलहर, घने कोहरे के साथ कहीं कहीं मेघगर्जन और बारिश की स्थिति बनेगी। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

आज मंगलवार को ग्वालियर समेत 16 जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रहेगा, लेकिन 8 जनवरी को कोहरा कम होगा लेकिन ठंड में इजाफा होगा। 12 जनवरी से प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • ग्वालियर दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, श्योपुर, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर, मऊगंज, और रीवा जिले में घना कोहरे का अलर्ट।
  • नीमच मंदसौर में हल्का से मध्यम कोहरा।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पाकिस्तान और जम्मू के आसपास एक सिस्टम एक्टिव है और उत्तर पूर्वी राजस्थान में जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। बुधवार से कोहरा कम होगा लेकिन ठंड का अगला दौर शुरू होने के संकेत है।खास करके 22 जनवरी तक शीतलहर और कोल्ड डे की संभावना जताई गई है।

10-12 जनवरी के बीच बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 10 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से 12 जनवरी से कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।खास करके इसका असर मालवा निमाड़ के कई जिलों में देखने को मिलेगा। ला नीना के प्रभाव से फरवरी और मार्च में भी बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है।कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews