MP Weather: 23 जनवरी से छाएंगे बादल, बारिश का अलर्ट, घना कोहरा छाने के भी आसार, जानें मौसम विभाग का अपडेट

MP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार-शनिवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में बादल -बारिश या कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है।
MP Weather Update

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश में ठंड का असर फिर दिखने लगा है। बुधवार (21 जनवरी 2026) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.1°C मंदसौर में दर्ज किया गया। ग्वालियर में हल्का कोहरा देखने को मिला। गुरुवार (22 जनवरी 2026) सुबह ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और छतरपुर में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। शुक्रवार-शनिवार (23-24 जनवरी 2026) को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदा-बांदी की चेतावनी जारी की गई है।

बीते दिन राजगढ़ में 6.2 °C, नौगांव (छतरपुर) में 7 °C, गिरवर (शाजापुर) में 7.4 °C, पचमढ़ी में 9.2 °C और करौंदी (कटनी) में 7.6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर में 9 °C, भोपाल में 10.8, इंदौर में 12.2 °C, उज्जैन में 12 °C और जबलपुर में 12.5 °C तापमान रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.8°C खरगौन में दर्ज किया गया।

नए वेदर सिस्टम से शुक्रवार से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिमी जेटस्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसके असर से 23 और 24 जनवरी को मावठा गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और छतरपुर जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना है। 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 °C तक गिरावट आने और ठंड का असर तेज होने का अनुमान है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के 26 जनवरी से पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में बारिश-कोहरे की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 जनवरी (शुक्रवार) को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ में घना कोहरा और भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्का कोहरे छा सकता है। 24 जनवरी (शनिवार) को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में बारिश की स्थिति बन सकती है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews