MP Weather: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, पूर्वी और उत्तरी हिस्से में 3 सिस्टम एक्टिव, 29 शहरों में बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश में इस समय भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा अब 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 6 जगहों पर रेड अलर्ट जारी हुआ है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में तीन सिस्टम एक साथ एक्टिव है जिसके चलते अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर भारी बारिश देखने को मिल रही है। कुछ जगहों पर जोरदार बारिश की वजह से जल जमाव की स्थिति बन गई है और आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अब मौसम विभाग द्वारा 29 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से में बड़ा मानसूनी सिस्टम एक्टिव है। इसकी ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी तक बनती नजर आ रही है। दूसरी तरफ गुजरात के दक्षिणी हिस्से में चक्रवात बनता दिखाई दे रहा है। वहीं कोस्टल ट्रफ लाइन गुजरात के दक्षिणी हिस्से से केरल तक जाती दिखाई दे रही है। इन्हीं तीन सिस्टम की वजह से बारिश का दौर देखा जा रहा है।

29 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया की वजह से जो मौसम बन रहा है। उसकी वजह से मध्य प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भिंड, शिवपुरी, अशोक नगर, विदिशा, रायसेन और सागर जिला शामिल है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दमोह, ग्वालियर, पन्ना, मुरैना, छतरपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, गुना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। रीवा, भोपाल, मंदसौर, सतना, नीमच, मैहर, आगर मालवा, कटनी, राजगढ़, जबलपुर, शाजापुर, उमरिया, देवास, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews