MP Weather: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला धीरे धीरे थम रहा है। सामान्य से 37 प्रतिशत ज्यादा पानी गिर चुका है लेकिन कुछ जिले ऐसे हैं जहां सीजन की आधी बारिश भी नहीं हुई है।
rajasthan weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार हो रही बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि हालात उतने भी ठीक नहीं हुए हैं जितना सोचा जा रहा है। कई जिलों में निचले इलाकों में पानी भर गया है। शिवपुरी, मुरैना, गुना, शिवपुरी ऐसे जिले हैं, जहां जल भराव की वजह से नदियां उफान पर हैं और लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उफनती नदियों की वजह से रास्ते भी बंद हो गए हैं।

मौसम विभाग में 31 जुलाई को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की स्थिति को देखकर शिवपुरी में तो स्कूलों की छुट्टियां रख दी गई है। शिवपुर, मुरैना, मंदसौर, नीमच, अशोक नगर, गुना, श्योपुर, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। सभी जिलों में आज गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने वाली है।

मध्य प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, मंडला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में यहां झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को कैसा रहा हाल

बुधवार को भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, उज्जैन, पचमढ़ी, नरसिंहपुर, सिवनी, सागर, नौगांव, दमोह, मंडला, शिवपुरी, उमरिया, बालाघाट सहित 25 जिले में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।

थम सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल प्रदेश के बीचों बीच एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। किसी की वजह से अलग-अलग जिलों में बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि, कुछ समय बाद यह सिस्टम कमजोर होगा जिसकी वजह से बारिश का दौर धीरे-धीरे थम जाएगा।

37% ज्यादा गिरा पानी

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी अशोक नगर, निवाड़ी, छतरपुर, शिवपुरी, मुरैना में सामान्य से 37% ज्यादा पानी गिर गया है। निवाड़ी और टीकमगढ़ में 42 इंच बारिश हो चुकी है लेकिन इंदौर में 10 इंच भी पानी नहीं गिर पाया है। भोपाल और जबलपुर में भी आधी बारिश हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews