MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, 46 पार पहुंचा पारा, 16 जिलों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। भीषण गर्मी ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर जो अलर्ट जारी किया गया है। उसके मुताबिक कुछ जिलों में हीट वेव चलेगी तो कुछ जगह तेज हवाओं के साथ बारिश होने वाली है। मौसम के ये दो अंदाज अलग-अलग सिस्टम बने होने की वजह से देखने को मिलेंगे।

फिलहाल कई जिलों में पर 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है, तो कहीं जगह बादल छाए हुए हैं। गुना 46.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं उज्जैन, खंडवा धार और रतलाम में लू का असर देखने को मिल रहा है और लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

आज का मौसम

मध्य प्रदेश में आज का मौसम मिलजुला रहने वाला है। राजगढ़, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, मंदसौर, बड़वानी, टीकमगढ़, दतिया, भिंड, निवाड़ी, शिवपुरी, मुरैना, रतलाम, छतरपुर, धार में सिवीयर हीटवेव देखने को मिलेगी। इसके अलावा रीवा, छिंदवाड़ा, खरगोन, खंडवा, देवास, मंदसौर, नीमच, बैतूल, सीधी में हल्की बारिश होगी।

यहां चलेगी हीटवेव

मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को कई जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। बड़वानी, नीमच, अशोक नगर, राजगढ़, श्योपुर, छतरपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, नीमच, भिंड, दतिया, धार, ग्वालियर, निवाड़ी, रतलाम में गर्म हवाओं का दौर देखा जाएगा।

यहां होगी बारिश

प्रदेश में एक तरफ जहां गर्मी की मार रहने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, विदिशा, राजगढ़, बेतूल, हरदा, बालाघाट मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी और डिंडोरी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

चक्रवात बना कारण

मौसम विभाग भर दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर पूर्वी राजस्थान में हवा की ऊपरी भाग में चक्रवात बना रहा है। इस चक्रवात की वजह से उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश तक द्रोणिका का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा एक दूसरी ड्रोन का दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से कर्नाटक तक जा रही है। राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है और यहां से आने वाली हवाएं मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों तक पहुंच रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews