MP Weather: मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। नौतपा का पहला दिन खूब गर्म रहा और आगे भी गर्मी बढ़ने वाली है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। जिसने जनजीवन को बुरी तरीके से प्रभावित कर दिया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और लोगों का घर से निकलना और अपने दैनिक दिनचर्या के काम कर पाना मुश्किल हो रहा है। 25 में को नौतपा का पहला दिन था और प्रदेश के 26 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा और खरगोन में रही यहां का तापमान 45.5 डिग्री रहा।

मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आसमान से बरसती आग में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर की 11 से 5 बजे तक जहां सड़कों पर सबसे ज्यादा रेलमपेल देखने को मिलती थी,अब वो नजारा बिल्कुल बदल चुका है और सड़क खाली नजर आने लगी है। लोग बस अपने जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं और अधिकांश काम सुबह या शाम होने पर कर रहे हैं।

कैसा रहेगा 26 मई का मौसम

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में मौसम के हाल का अनुमान जारी किया है। आज नौतपा का दूसरा दिन भी काफी गर्म रहने वाला है। बीते दिन जो तापमान 43 डिग्री तक रहा है वह रविवार को 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। राज्य के कई जिलों में तापमान 47 डिग्री तक जाने का अनुमान भी लगाया गया है। 26 से 31 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां रेड और ऑरेंज अलर्ट

भीषण गर्मी को देखते हुए अशोक नगर, निवाड़ी और गुना में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उज्जैन, इंदौर, राजगढ़, भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, छतरपुर, भिंड, दतिया, मुरैना में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां होगी बारिश

भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के सिंगरौली छिंदवाड़ा बैतूल बालाघाट खंडवा सीधी खरगोन देवास रीवा मंदसौर नीमच और मैहर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो से तीन दिनों के अंदर प्रदेश भर के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त भी देखने को मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews