एमपी मौसम अपडेट: अगले 24 घंटे में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर, आज इन जिलों में बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के शनिवार को अवदाब के क्षेत्र में बदलकर पश्चिम बंगाल के आसपास पहुंच जाएगा, इसके असर से 16 सितंबर से मप्र में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
MP Weather

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में शुक्रवार से फिर भारी बारिश पर ब्रेक लग गया है, हालांकि कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना हुआ है। 15-16 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से 16-17 सितंबर से मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा, इससे प्रदेशभर में बारिश का अगला दौर शुरू होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के शनिवार को अवदाब के क्षेत्र में बदलकर पश्चिम बंगाल के आसपास पहुंच जाएगा, जिससे 16 सितंबर से फिर प्रदेश में वर्षा का दौर चलेगा।आज शनिवार को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग के जिले कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है,  शेष क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दितिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, शिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

नए सिस्टम से इन जिलों में फिर वर्षा का दौर

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के एक्टिव होने से रायसेन, कटनी, उमरिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है।
  • ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभाग और कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला में कहीं-कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।
  • मानसूनी तंत्र सक्रिय होने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, शाजापुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • एमपी मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 जून से 13 सितंबर तक औसत से 17% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 12% ज्यादा पानी बरस चुका है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 21% अधिक बारिश हो चुकी है।
  • प्रदेश के 12 जिलों राजगढ़, खरगोन, भोपाल, सिवनी, मंडला, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, बड़वानी, शिवपुरी, सिंगरौली, नीमच, अलीराजपुर, ग्वालियर और गुना में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वर्तमान में प्रदेश के 54 में से 31 बांधों के गेट खुले हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews