MP Weather: 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम, बादल-बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम विभाग का नया अपडेट

MP Weather: 2 दिन बाद मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के करीब आधे हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे और ठंडी हवा का भी असर देखने को मिलेगा।
MP Weather

26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसके असर से मध्य प्रदेश में 27-28 जनवरी को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। शनिवार (24 जनवरी 2026) को सबसे कम न्यूनतम तापमान मंदसौर में 7.3 °C दर्ज किया गया। दतिया, भोपाल, ग्वालियर, सतना, छतरपुर (नीमच) और रीवा जिलों में हल्का मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल व नौगांव में विजिबिलिटी काफी कम रही।

बीते दिन राजगढ में 7.4 °C, मरुखेड़ा (नीमच) में 7.9 °C, कल्याणपुर (शहडोल) व पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 8.2 °C, करौंदी (कटनी) में 9.2 °C, भोपाल में 12.5 °C और इंदौर में 12.2 °C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दतिया में 1.0 मिली व भिंड 0.2 मिली वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1°C खंडवा में रहा। रविवार (25 जनवरी 2026) सुबह भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, शाजापुर, सीहोर, रायसेन और निवाड़ी में कोहरा छाया रहा।

27-28 जनवरी को बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को 26 जनवरी से प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 और 28 जनवरी को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 2 दिन बारिश का अलर्ट

  • 27 जनवरी: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम।
  • 28 जनवरी: जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा और रायसेन।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews