MP Weather: अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के इन जिलों में चमक-गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुछ दिनों की छुट्टी के बाद अब मध्य प्रदेश में मानसून की एक बार फिर वापसी होने जा रही है। शनिवार को हल्की बौछार के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है। चलिए जान लेते हैं आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में अभी तक कुछ दिनों से बारिश का ब्रेक लगा हुआ था। यह ब्रेक लगभग पूरे प्रदेश में देखने को मिला और हल्की बूंदाबांदी के अलावा ज्यादा बारिश कहीं भी नहीं हुई। शनिवार को कहीं पर धूप रही तो कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिली। अब एक बार फिर मानसून अपना असर दिखाने के लिए तैयार है। आने वाले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है, जो 13 अगस्त तक मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। इसके बाद एक बार फिर अलग-अलग शहरों में भारी से अति भारी बारिश का बहुत देखने को मिलेगा।

48 घंटे में जमकर बरस सकते हैं बदरा 

अगले 48 घंटों में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल , हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, दतिया, बुरहानपुर, पांढुरना, मैहर, निवाड़ी सहित कई जिलों में गरज बरस, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी है। मालवा के कुछ हिस्सों को छोड़कर, चंबल, बुंदेलखंड, महाकौशल सहित अन्य संभागों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।

MP Weather

कैसा है मौसम

बात करें मौसम की वर्तमान स्थिति की तो सागर, दमोह, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, सीधी में मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट बताया गया है। वहीं मध्य प्रदेश के मध्य उत्तरी और मध्य पूर्वी जिलों में येलो अलर्ट बताया गया है। ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा में बादलों का डेरा है।

11-12 अगस्त को भीगेंगे ये जिले

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मैहर, कटनी, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल में 11 अगस्त को भारी बारिश होने वाली है। 24 घंटे के दौरान यहां 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं 12 अगस्त को सतना, सिंगरौली, रीवा, मैहर, मऊगंज, उमरिया, कटनी, पन्ना, अनूपपुर, मंडला, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला में बारिश का दौर जारी रहेगा।

MP Weather

13 अगस्त से अति भारी बारिश

मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसके मुताबिक 13 और 14 अगस्त को प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होने वाली है। इसके पहले भी आज और कल कई जिलों में एक बार फिर बारिश लोगों को तरबतर करेगी।

एक्टिव है ये प्रणालियां

जानकारी के मुताबिक फिलहाल एक तरफ चक्रवात की एक्टिविटी मध्य प्रदेश में देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से रविवार को नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ अन्य जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने वाली है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में निचले इलाकों में मानसून एक्टिव है।

MP Weather

एक ट्रफ लाइन उत्तरी हिस्से से होते हुए मध्य प्रदेश के ऊपर से जा रही है। यह बंगाल की बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। दूसरी तरफ एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा एक और ट्रफ लाइन पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बनी हुई है। इन सारी एक्टिविटीज के चलते आने वाले दिनों में पूर्वी एमपी में भारी बारिश देखने को मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews