MP Weather: मध्य प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में लू दिखाएगी तेवर

मध्य प्रदेश में मौसम के दो अंदाज नजर आ रहे हैं। कहीं गर्म हवाओं और भीषण गर्मी का दौर है तो कहीं बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। चलिए जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
mp Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहा है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी भी हो रही है तो दूसरी तरफ बारिश का सिलसिला भी जारी है। कई सिस्टम एक साथ एक्टिव होने की वजह से प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर लगातार देखने को मिल रहा है। हर दिन किसी न किसी जिले में बारिश जरूर हो रही है और उसके बाद भीषण गर्मी भी पड़ रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ समय में इंदौर सहित 35 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल और ग्वालियर चंबल संभाग में लू का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए आपको आने वाले मौसम का हाल बता देते हैं।

यहां चलेगी लू और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में लू चलने वाली है। इसके अलावा बड़वानी, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनूपपुर, बालाघाट, बेतूल, हरदा, खंडवा, झाबुआ, पांढुर्णा, खरगोन, बड़वानी में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

यहां होगी बारिश

लू और आंधी के अलावा उज्जैन, भोपाल, इंदौर, सतना, रीवा, मऊगंज, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर, देवास, रतलाम, धार, सीहोर, रायसेन और विदिशा में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

क्यों हो रही बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एक ट्रफ मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजर रहा है। इसी के साथ साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में आंधी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews