MP Weather: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 33 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, बन रहा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। कई जिले बर्फीली हवाओं और कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आधे से ज्यादा एमपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
rajasthan weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं बर्फीली हवा और कोहरा छाया हुआ है तो कहीं धूप छाई हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने वाली है। यहां तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बन रहा है। इसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने वाली है। कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां होगी बारिश (MP Weather)

जानकारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से भिंड, मुरैना,शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ यहां तेज हवा और आंधी का दौर भी देखने को मिल सकता है। भोपाल, निवाड़ी, मऊगंज, छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, बैतूल, विदिशा कटनी जैसे स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

भीग सकता है आधा MP

मौसम विभाग द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, विदिशा, रायसेन, मुरैना, भिंड, आगर मालवा, नर्मदापुरम, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, बुरहानपुर, देवास, खंडवा, हरदा, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, बड़वानी, धार सहित 33 जिलों में मध्यम से तेज बारिश होगी।

यहां कोहरा और ठंड

लगभग आधे से ज्यादा एमपी में बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं मऊगंज, सिंगरौली, मेहर, सीधी और सतना जिले में कोहरे का असर देखने को मिलने वाला है। यहां ठंड काफी ज्यादा हो रही है, जिसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर में तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच बना हुआ है। भोपाल और जबलपुर में यह 5 से 6 डिग्री तक पहुंच चुका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews