19 अगस्त से फिर बदलेगा MP का मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, आज इन जिलों में भारी बारिश-मेघगर्जन और बिजली का अलर्ट, इन शहरों में बाढ़ का खतरा!

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को श्योपुर में अत्याधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी है, साथ ही बाढ़ की स्थिति बनने को लेकर भी अलर्ट जारी है। जबलपुर, भोपाल, रीवा, सतना और ग्वालियर जिले में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
MP Weather Update

MP Weather  Alert Today: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश में 2-3 दिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर रहने वाला है लेकिन 19 अगस्त से लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।आज शुक्रवार को 40 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 6 जिलों में बाढ़ के हालात बनने की चेतावनी भी दी गई है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  • सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा और नीमच जिलों में भारी बारिश का अनुमान ।
  • रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर/अमरकंटक में बिजली के साथ भारी बारिश ।
  • सीधी, सिंगरौली, शहडोल, टीकमगढ़, छतरपुर/खजुराहो, पांडुर्ना/पेंच, बालाघाट, मंडला/कान्हा, डिंडोरी में मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • भोपाल, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, देवास, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम रायसेन/ नरसिंहपुर में हल्की बारिश के साथ अनूपपुर में मध्यम बारिश ।
  • जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, सीधी, रीवा, मऊगंज, अमरकंटक, नीमच, मंदसौर, रतलाम, गुना, विदिशा/ उदयगिरि, दमोह, कटनी, मुरैना, भिंड, सतना, मैहर, पन्ना, छतरपुर , टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, सिंगरौली, बालाघाट, राजगढ़, सागर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्ना में भी बारिश ।
  • मैहर, छतरपुर, सागर, दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, मऊगंज, रीवा, सिंगरौली, मुरैना, भिंड, दतिया, शाजापुर, देवास, उज्जैन, रतलाम, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर और भोपाल  में बिजली गिरने की आशंका
  • राजगढ़,  नीमच, श्योपुर मंदसौर,शिवपुरी, बालाघाट और सिवनी में हल्की बाढ़ का खतरा ।

19 अगस्त को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अगस्त से एक बार फिर लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है, जिससे एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।खास करके पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी तो पश्चिमी हिस्से में मध्यम बारिश होने की संभावना है।1 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में औसत से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में 13% ज्यादा जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 16% अधिक बारिश हुई है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर, उरई, सीधी, रांची, दीघा होते हुए पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। पूर्वोत्तर और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर दो अलग-अलग चक्रवाती घेरे सक्रिय हैं। दक्षिणी गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। दक्षिणी बांग्लादेश और गंगीय पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती घेरे के साथ ही दक्षिण पूर्वी अरब सागर, केरल तट पर चक्रवाती घेरे के साथ ही दक्षिणी तेलंगाना के ऊपर एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से आगामी तीन दिन तक मध्यम व तेज बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews