सोमवार से फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का वेदर, आज 2 दर्जन जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
MP Weather Update

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में शनिवार रविवार को मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई। सोमवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई भी हो सकती है।

आज शनिवार को शिवपुरी, गुना और निवाड़ी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। रविवार को भी भोपाल, ग्वालियर, दतिया सहित 27 जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आज शनिवार को शिवपुरी, गुना, निवाड़ी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
  • राजगढ़, बुरहानपुर, खरगौन, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में येलो अलर्ट।
  • भोपाल विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
  • 29 सितंबर को भोपाल, रायसेन, सागर, सीहोर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, देवास, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, राजगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, बुरहानपुर और टीकमगढ़ में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी के जिलों में तेज धूप निकलेगी।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है।दक्षिणी गुजरात से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका जा रही है, जो दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस वेदर सिस्टम के चलते रविवार तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।सोमवार से वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी और अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई हो सकती है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 27 सितंबर तक प्रदेश में औसत से 16% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 19% ज्यादा पानी बरस चुका है।
  • राज्य में आमतौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक 949.5 मिमी औसत वार्षिक वर्षा दर्ज की जाती है, लेकिन इस साल इस अवधि के दौरान 1092 मिमी बारिश हुई।
  • भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 38 जिलों में 100% से 98% तक बारिश हो चुकी है। श्योपुर में दोगुनी यानी 98% ज्यादा बारिश हो चुकी है, श्योपुर जिले में 657.3 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 1320.2 मिमी बारिश हुई जबकि रीवा, इंदौर, उज्जैन पिछड़े हुए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews