MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई शहरों में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में बारिश का दौर जारी है। दो साइक्लोन सिस्टम एक्टिव हैं जिसकी वजह से ये बारिश हो रही है।
MP Weather

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। इस बदलते हुए मिजाज की वजह से आम जिंदगी पर गहरा असर पड़ रहा है। दरअसल, ठंड के बाद अचानक हुई गर्मी और फिर हुई बारिश ने आम जन जीवन अस्त व्यवस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, धार, रायसेन, सागर, छतरपुर, रतलाम, मंदसौर सहित 15 से ज्यादा जिलों में बारिश देखने को मिली।

अचानक कोई इस बारिश की वजह से फसलों पर असर पड़ रहा है। शाजापुर, रतलाम और उज्जैन में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। अब मौसम विभाग में 21 और 22 फरवरी के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। चलिए जान लेते हैं आगे का मौसम कैसा रहने वाला है।

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में फरवरी का महीना शुरू होती है बारिश का दौर शुरू हो गया। पिछले तीन दिनों से राज्य के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर एक बार फिर बदलाव आने की संभावना जताई है। पिछले तीन दिनों से लगभग 17 जिलों में बारिश दर्ज की गई।

यहां जमकर हुई बारिश

20 फरवरी को प्रदेश के 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने को मिला। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। कुछ स्थानों पर यह स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, अशोक नगर, सागर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया में खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया था। इसके अलावा देवास, उज्जैन, शाजापुर, बड़वानी, धार, झाबुआ, भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, छतरपुर, पन्ना, रायसेन, राजगढ़ और सतना जिले में बारिश हुई।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 21 और 22 फरवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। हालांकि 23 और 24 फरवरी को एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने किसानों को खास तौर सावधान रहने की सलाह दी है क्योंकि ओले गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है।

यहां बारिश की आशंका

विभाग की ओर से 23 फरवरी को विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, सीहोर, मऊगंज, बड़वानी, अलीराजपुर, खरगोन, देवास, इंदौर, उज्जैन, धार, शाजापुर, अशोकनगर, सतना, रीवा, कटनी, पन्ना, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, मेहर और टीकमगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल, राज्य के ऊपर दो साइक्लोन एक्टिव हैं और एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसी के साथ एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी के कारण राज्य के अलग अलग इलाकों में बारिश हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews