मध्यप्रदेश मौसम : 24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया सिस्टम, आज 12 जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज गुरूवार को प्रदेश के 12 जिलों में तेज ठंड के साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसका असर खास करके ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में ज्यादा देखने को मिलेगा।
mp weather

MP Weather Forecast : अगले 24 घंटे बाद मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही हवाओं का रूख बदलेगा और ठंड का असर तेज होगा। 20-21 दिसंबर से तापमान में गिरावट आने से फिर कोल्ड वेव, कोल्ड डे और घने कोहरे की स्थिति बनेगी। गुरुवार को भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर जिलों में शीतलहर और ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 185 किमी/घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। 19 दिसंबर से एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से दिसंबर अंत में हवाओं का रूख बदलेगा और फिर कोल्ड डे और कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।

गुरूवार को एक दर्जन जिलों में कोहरे का अलर्ट

  • ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज ,सीधी में घना कोहरा । कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक संभव।
  • भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव

बुधवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • प्रदेश में सबसे कम 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया।
  • दिन का सबसे अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया।
  • भोपाल, इंदौर, शाजापुर, सिवनी एवं मंदसौर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा।
  • इंदौर में 4.9 डिग्री, भोपाल में 5.1 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 8 डिग्री और जबलपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

MP Weather Forecast Till 21 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews