MP Weather : प्रदेश में 4 दिन हीटवेव का अलर्ट, तापमान पहुंच सकता है 45 डिग्री के पार, जानें अपने शहर का हाल-IMD का नया अपडेट

आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 43 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान लू भी चलेगी। मई में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है।
mp Weather

MP Weather Update : मई से पहले ही मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां कई शहरों में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है वही कई जिलों में हीटवेव का भी असर देखा जा रहा है। आने वाले 2-3 दिनों में प्रदेश का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल इस हफ्ते प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रतलाम में 44 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजगढ़ में न्यूनतम पारा 18.9 डिग्री दर्ज किया गया।

बुधवार से शनिवार तक इन जिलों में लू का अलर्ट

  • 23 अप्रैल: निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली में लू का अलर्ट ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी।
  • 24 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, शिवपुरी, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली में लू ।अन्य शहरों में तेज गर्मी ।
  • 25 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली में लू का अलर्ट ।
  • 26 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली में हीट वेव यानी का अलर्ट, अन्य जिलों में गर्मी का असर।

एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विभोक्ष बना हुआ है। राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। उत्तर-पश्चिम से प्रदेश में गर्म हवा भी आ रही है जिसके चलते तापमान में वृद्धि, तेज धूप और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।
  • 24 अप्रैल तक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होगी और सूरज के तेवर तीखें होंगे।आने वाले दिनों में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 43 डिग्री और खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है।मई में भी 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews