मध्य प्रदेश मौसम : रविवार को 30 जिलों में मेघगर्जन-बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट-अपने शहर का हाल

वर्तमान में एक्टिव मौसम प्रणालियों के असर से 14 मई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में इजाफा होने लगेगा और फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Alert: प्री मानसून एक्टिविटी से पहले प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से 14 मई तक मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है।आज रविवार को 30-35 जिलों में मेघगर्जन व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40-60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आज 11 मई को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर रह सकता है। 12-13 मई को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।हालांकि 14-15 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

रविवार को इन जिलों में बारिश आंधी की चेतावनी

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा ।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां है सक्रिय

वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से लगातार नमी आ रही है जिसके असर से अलग-अलग स्थानों पर बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है, फिलहाल 3-4 दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

14 मई तक एमपी में जारी रहेगा बारिश आंधी का दौर

  • 11 मई रविवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा ।
  • 12 मई सोमवार : भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश/आंधी । सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम साफ।
  • 13 मई मंगलवार : भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, राजगढ़ में हल्की बारिश-आंधी।
  • 14 मई बुधवार : ग्वालियर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक वाली स्थिति

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews