MP Weather : जल्द एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, आज 16 जिलों में भारी बारिश-मेघगर्जन-तेज हवा, बिजली चमकने गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

आज गुरूवार को गुरुवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, ग्वालियर संभाग तो सागर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा तो इंदौर, उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert Today : मध्यप्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन एक्टिव होने से झमाझम बारिश का दौर जारी है, फिलहाल मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। आज 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, 13 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात के सक्रिय होने के संकेत है, जिसके असर से 15 जुलाई से प्रदेश में अच्छी वर्षा होने का अगला दौर शुरू हो सकता है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग ने आज गुरूवार को गुरुवार को जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, ग्वालियर संभाग तो सागर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा तो इंदौर, उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होगी।
  • नर्मदा पुरम, बैतूल, रीवा, मऊगंज, सतना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर जिला में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुरैना, मऊगंज, शिवपुरी, सतना, अशोकनगर, मैहर, निवाड़ी और सिंगरौली में भारी बारिश तो उज्जैन, जबलपुर, इंदौर और भोपाल सहित पूरे प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग 

  • प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से सिस्टम एक्टिव है। प्रदेश में मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी, डाल्टनगंज, पुरुलिया से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी है, उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी बना हुआ है। गुजरात के कच्छ पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है।
  • इसके असर से अगले 4-5 दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।अबतक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 16% कम तो पश्चिमी हिस्से के जिलों में औसत से 7% ज्यादा बारिश हुई है।इस तरह पूरे MP में औसत से 4% बारिश कम दर्ज की गई, हालांकि जुलाई में सामान्य बारिश से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।
  • 17 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में हवाओं का सिस्टम बनने के आसार हैं। बंगाल से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी लेकर आएंगी जो ग्वालियर सहित पूरे अंचल में वर्षा कराएंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews