MP Weather : 28 जुलाई को फिर बदलेगा मौसम, आज 20 से ज्यादा जिलों में बिजली गिरने चमकने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है वही इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग के कई जिलों में भी कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में आज गुरूवार को फिर 20 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।साथ ही मेघगर्जन तेज हवा के साथ बिजली गिरने चमकने का अनुमान है। आज ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल संभाग में भारी वर्षा तो इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, 28 जुलाई से फिर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा जिससे 29/30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में भारी बारिश होगी।बता दे किअब तक पूरे प्रदेश में 13.8 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल बारिश का 38% है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • बड़वानी, अलीराजपुर, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, निवाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट ।
  • विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, झाबुआ, धार, नीमच, ग्वालियर, मुरैना, सीधी, सतना, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और मैहर में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट ।
  • सिवनी, बालाघाट, कटनी, जबलपुर, खंडवा/ओंकारेश्वर और सिंगरौली में बिजली गिरने चमकने के साथ भारी बारिश ।
  • बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश ।
  • सीधी, उमरिया, शहडोल, अनुपपुर, दमोह, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा और मंडला ,डिंडोरी, छतरपुर, पन्ना, भोपाल, सांची, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, गुना, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, नरसिंहपुर, नीमच और शाजापुर  विदिशा, रायसेन में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने चमकने ।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

एमपी मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार से प्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर होने से कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 25 जुलाई से वेदर सिस्टम कमजोर होने से कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन 26, 27 और 28 जुलाई को ज्यादातर जिलों में भारी और अति भारी बारिश की संभावना है। 28 जुलाई को नया सिस्टम एक्टिव होने से फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। 29 और 30 जुलाई को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर कई मौसम प्रणालियां एक्टिव हैं। एक लो प्रेशर एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ गुजरात में है। यह मानसून ट्रफ के साथ मर्ज हो गया है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, ग्वालियर, खजुराहो, रांची, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। ट्रफ लाइन भी मध्य प्रदेश से होकर ही गुजर रही है, ऐसे में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी शुरू हो सकती है, ऐसे में 29 और 30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews