मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, कई जिलों में छाया घना कोहरा, शीतलहर का अलर्ट, 30 दिसंबर को एक्टिव होगा नया सिस्टम

MP Weather Today : मध्य प्रदेश में सर्दी ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक रात के तापमान में कमी के चलते कुछ जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
mp weather

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। उत्तरी हिस्से में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। बीती रात करीब 30 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। घने कोहरे के चलते कई शहरों में दृश्यता बेहद कम रही, जिसके चलते दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने जानी वाली कई ट्रेनें प्रभावित रही। सड़कों पर भी वाहनों की गति धीमी रही। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को भोपाल, इंदौर, शाजापुर, सीहोर और राजगढ़ में शीतलहर की चेतावनी जारी की हैं।रविवार सुबह रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, सीधी में मध्यम से घना और ग्वालियर, दतिया, भिंड, उमरिया व टीकमगढ़ में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

30 दिसंबर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर अवस्थित है। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है। हवा की गति से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 222 किमी/घंटे है। 30 दिसंबर 2025 से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। आने वाले दो-तीन दिनों तक तापमान में गिरावट आने से कुछ जिलों में शीतलहर, कोल्ड डे और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के साथ होने की संभावना है।

मंदसौर में पारा 3 डिग्री से नीचे पहुंचा, कई शहरों में छाया घना कोहरा

  • भोपाल मौसम केन्द्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मंदसौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • शाजापुर में पारा 3.1 डिग्री तक पहुंच गया।
  • ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचल में घना कोहरा छाया रहा।
  • ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली जिलों में दृश्यता कम रही।
  • भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, मंदसौर, इंदौर, सिवनी, शहडोल और अनूपपुर में तेज सर्द हवाएं चलीं।
  • भोपाल में 4.6 डिग्री, इंदौर में 6.2 डिग्री, ग्वालियर में 6.7 डिग्री, उज्जैन में 7.3 डिग्री और जबलपुर में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews